logo

युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, 10 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदर्श कथायत ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुल 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, हालांकि रक्तकोष की सीमित क्षमता के कारण केवल 10 कार्यकर्ता ही रक्तदान कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी नवल किशोर की जमानत याचिका खारिज

जिलाध्यक्ष आदर्श कथायत ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और युवाओं को समाज सेवा के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि भले ही सभी कार्यकर्ता रक्तदान नहीं कर पाए, लेकिन सभी ने आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होगी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सबसे पहले मदद के लिए आगे आएंगे। शिविर के माध्यम से युवाओं ने समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp