logo

कपकोट से अवैध हथियार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में अवैध शस्त्रों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कपकोट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार गठित टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम सलिंग उडियार क्षेत्र से हरीश सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी सलिंग उडियार, को एक अवैध देसी बंदूक (12 बोर) एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कपकोट में एफआईआर संख्या 02/26 के तहत धारा 03/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार बरामद हथियार का प्रयोग किसी आपराधिक गतिविधि में किए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता, जिसकी जांच की जा रही है।
आरोपी का विवरण
नाम: हरीश सिंह
पिता: पुष्कर सिंह
निवासी: ग्राम सलिंग उडियार, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर
उम्र: 58 वर्ष
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
उप निरीक्षक जीवन सामन्त
अपर उप निरीक्षक जगत सिंह
कांस्टेबल हरीश सनवाल
पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन के भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने जिला कार्यालय में किया प्रदर्शन,एक सप्ताह में भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad
Share on whatsapp