बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने भराड़ी रोड पर चेकिंग के दौरान 3.12 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर एसओजी टीम भराड़ी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दीपक फर्स्वाण उर्फ दक्ष (21) निवासी पालीडूंगरा, थाना कपकोट की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 3.12 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कपकोट थाने में एफआईआर संख्या 49/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है, ताकि नशे की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एफआईआर संख्या 13/2025 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं तथा एफआईआर संख्या 24/2025 में बीएनएस की धाराएं शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामंत, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा, एसओजी/एएनटीएफ कांस्टेबल संतोष सिंह और चालक कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।








