logo

बागेश्वर विधायक चंदन दास को कैबिनेट मे शामिल करने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर मे आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर विधायक चंदन दास को कैबिनेट मे शामिल करने पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। बागेश्वर विधानसभा से चौथी बार विधायक बने हैं चंदन राम दास।

बागेश्वर में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर बागेश्वर विधायक चंदन राम दास के कैबिनेट में शामिल होने पर खुशी जताई भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण किया भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता यहां एकत्र हुए और आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण किया उन्होंने बताया कि लगातार चौथी बार भाजपा के विधायक चंदन राम दास ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है बागेश्वर की जनता उनको लंबे समय से मंत्री पद देने की मांग कर रही थी वही आज उनको मंत्री पद मिलने से कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों में काफी खुशी है उन्होंने कहा की कैबिनेट मैं जगह मिलने पर बागेश्वर विधानसभा के साथ साथ विशेष कर सभी पहाड़ी क्षेत्रों में विकास की बयार जलेगी क्योंकि बागेश्वर विधायक लोकप्रिय विधायकों में से एक हैं उनकी लोकप्रियता केवल बागेश्वर ही नहीं पूरे प्रदेश में है उन्होंने बागेश्वर में लगातार विकास कार्य किए हैं कैबिनेट मंत्री पद मिलने पर विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस मौके पर डॉ राजेन्द्र परिहार, जिला महामंत्री,सुबोध साह,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,नितिन जोशी नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा,अनुज साह,मथुरा प्रसाद,नवीन रावल,योगेश परिहार,विजय परिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp