बागेश्वर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटक गए हैं। पुष्टाहार आदि वितरण भी नहीं हो पा रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काला फीता बाधकर विरोध जताया। कहा कि उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा है। वह प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय की मांग कर रही हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त होने पर दो लाख रुपये का प्रावधान करने को कहा। गोल्डन कार्ड जारी करने और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर कार्यबहिष्कार जारी रखने का एलान किया। इस दौरान राहिला, देवकी रावल, नीमा गोस्वामी, आनंदी, जानकी चौबे, हेमा लोहनी, गीता पांडे, साेनू आर्य, जगदम्बा, बीना कनवाल, षष्टी साह, विमला देवी, सीमा साह आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS









