logo

ततैयों ने मैदान में खेल कर रहे बच्चो पर किया हमला,11 साल के बच्चे की हुई मौत

खबर शेयर करें -

बड़ोनी में ततैयों के हमले में एक 11 साल के बच्चे की हुई मौत। स्वाला में सड़क बंद होने के कारण बच्चे को उपचार के लिए हायर सेंटर नहीं पहुंचाया जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार बडोली गांव निवासी सुरेश चंद्र थ्वाल अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए चम्पावत में खटकना पुल के समीप किराए पर रहते हैं।

उनका छोटा बच्चा रितिक थ्वाल (11) प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। वह कल शाम बच्चों के साथ खेलने गया था। इसी दौरान ततैयों ने उन पर हमला कर दिया। ततैया के हमले में रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके साथ खेल रही एक बच्ची को भी कुछ ततैयों ने काटा। स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी तो तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची उपचार के बाद सामान्य हो गई, लेकिन रितिक की हालत बिगड़ गई। रात करीब तीन बजे हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उसे लेकर खटीमा की ओर जा रहे थे, लेकिन एनएच पर स्वाला के समीप मलबा आने से आगे नहीं जा सके। इसके बाद परिजन जब बच्चे को देवीधूरा के रास्ते हल्द्वानी ले जाने के लिए वापस लौटे तो लोहाघाट से कुछ आगे रितिक ने दम तोड़ दिया। आज बच्चे का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। बच्चे की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp