logo

एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान किया पौध रोपण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर बीडी पांडे कैंपस के सात दिवसीय एनएसएस शिविर राउमावि आरे में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ लक्ष्य गीत से हुआ। योगाभ्यास के साथ स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रामीणों को स्वच्छता के मायने बताए।

बौद्धिक सत्र का शुभारंभ वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा ने किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की बात की। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से विश्व चिंतित है। जिसे कम करने के लिए स्वयंसेवियों की भूमिका अहम हो सकती है। वह पौधारोपण को आगे आएं। उनकी सुरक्षा की भी शपथ लें। उन्होंने कविता पाठ के माध्यम से स्वयंसेवियों में उत्साह भरा। इस दौरान विद्यालय परिसर पर अमरूद, जामुन आदि के पौध रोपित किए गए। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। इस दौरान डा. नेहा भाकुनी, डा. उमेश चंद्र जोशी, डा. हेम चंद्र दुबे, उमेश शाही, पवन नेगी, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp