logo

विवेकानंद विद्या मंदिर छात्र संसद का हुआ गठन,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेन्द्र सिंह ने दिलाई शपथ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : विवेकानंद विद्या मंदिर मंडसलसेरा बागेश्वर में नई छात्र संसद/कन्या भारती का गठन किया गया। छात्र संसद हेतु पिछले शनिवार को विद्यालय में 12 पदों हेतु चुनाव कराए गए थे। विजयी छात्र-छात्राओं को सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेन्द्र सिंह ने छात्र सांसद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नई छात्र संसद में प्रधानमंत्री कमल टंगड़िया तथा दीक्षा गड़िया,अनुशासन प्रमुख राहुल कुमार तथा निकिता मेहता, सेनापति गौरव चौबे व ज्योति रावत बने।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने छात्र-छात्राओं को बाल अपराध व बाल अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से बाल श्रम, यातायात तथा सड़क सुरक्षा, बाल विवाह आदि थे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौधरी तथा मनोज पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परविंद्र नेगी ने की। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ,भरत , ममता मेहरा,विनोद कांडपाल,अमित द्विवेदी, शंकर रौतेला सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp