logo

बागेश्वर : विशाखा साह ने कुरूक्षेत्र में सीनियर वर्ग प्रतियोगिता मे जीता कांस्य पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में ताइक्वांडो खेल ने बागेश्वर जिले को पूरे प्रदेश में अलग पहचान दिलाई है। इसी क्रम में अंडर 46 किलोग्राम वर्ग में विशाखा साह ने कुरुक्षेत्र में आयोजित सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले वह कई प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखा चुकी है। उसकी उपलब्धि पर खेल से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है।

तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त ताइक्वांडो खिलाड़ी विशाखा सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी की ओर से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ताइक्वांडो खेलने कुरुक्षेत्र में खेलने गई है। यहां अंडर 46 भार वर्ग में विशाखा ने कांस्य पदक जीता है। इससे पहले विशाखा नेशनल में तीन गोल्ड, एक कांस्य और एक रजत पदक चुकी है। ताइक्वांडो कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 मार्च से 31 मार्च तक खेली जा रही है। इसमें बागेश्वर से अन्य खिलाड़ी भी भाग लेने गए हैं। उनकी प्रतियोगिता एक-दो दिन में होगी। अन्य खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीद है। तिवारी ने बताया कि विशाखा ने अपनी मेहनत और लगन से अपने खेल को निखारा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp