logo

हिंदी दिवस पोथिंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

कपकोट (बागेश्वर)। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एम.डी. जोशी राजकीय इंटर कॉलेज पोथिंग, कपकोट में विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, प्रेम एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की सहायक अध्यापिका डॉ. प्रतिमा के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए सुलेख, भाषण, निबंध लेखन, कविता लेखन एवं कविता वाचन तथा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। कविता वाचन एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्धि तथा वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं निबंध लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने भावों एवं विचारों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग, अध्ययन और साहित्यिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन

विभिन्न प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन में विद्यालय के शिक्षक मंगल सिंह बिष्ट, सोहन सिंह, आशीष सिंह, हेमलता, भावना जोशी एवं पूनम शाही ने निर्णायक एवं परीक्षक की भूमिका निभाई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दी दिवस पर 'मंजू जोशी स्मृति हिन्दी मेधावी सम्मान' पुरस्कारों की घोषणा

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और साहित्यिक रुचि को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp