logo

अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग 22 दिसंबर से, सीनियर लीग फरवरी में

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के कार्यालय में जिला क्रिकेट लीग के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंडर-19 आयु वर्ग तथा सीनियर जिला क्रिकेट लीग के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राम चन्द्र पाण्डेय ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंडर-19 आयु वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आयोजन 22 दिसंबर 2025 से हल्द्वानी में टर्फ विकेटों पर किया जाएगा। वहीं सीनियर खिलाड़ियों की जिला लीग फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित करने पर सर्वसम्मति बनी। बैठक में जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन एसोसिएशन के सचिव रमेश सिंह दानू द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक हरीश रावल, सहसचिव प्रदीप गड़िया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र परिहार, सुरेश सोनियाल, मनोज ओली, रमेश लोहनी, कमल बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कलश यात्रा के साथ देवी एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, विधायक पार्वती दास ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp