logo

यूकेसीएसएससी जल्द निकालेगा 1200 पदो पर भर्तियां

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में जल्द 1200 से अधिक भर्तियों का सिलसिला शुरू करने जा रहा है। लोकसभा चुनाव की वजह से लगी आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू नही हो पा रही थी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र रावत ने बताया कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता के चलते विभाग कोई नई भर्ती नहीं निकाल पा रहा था। वही पहले से जारी भर्ती प्रक्रिया में परीक्षाएं और नवनियुक्त पदों पर कार्यवाही जारी रही। अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही 1200 नई भर्तियां निकलने जा रहा है, जो कि अगले 6 महीने में पूरी हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, सरयू घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

उन्होंने बताया कि इन 1200 नई भर्तियों में से 600 पद फॉरेस्ट गार्ड के हैं। 84 वन दरोगा के पद हैं। 209 कनिष्ठ सहायक के पद जो कि इंटर लेवल तक के हैं इनकी विज्ञप्ति भी जल्द आने वाली है। 200 स्टेनो के पदों के अलावा अन्य छोटे-छोटे मल्टी डिपार्टमेंट में कुल मिलाकर 1200 नई विज्ञप्तियां अगले 6 महीने में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी कर दी जाएंगी। इनके बारे में अभ्यर्थी समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp