logo

दो युवकों ने ट्यूशन से घर जा रही किशोरी पर किया फायर,बाल बाल बची किशोरी।

खबर शेयर करें -

देहरादून के पटेल नगर में कल शाम स्कूटी से घर जा रही किशोरी पर दो युवकों ने फायर झोंक दी। लेकिन गनीमत रही की हमले में किशोरी बाल-बाल बच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

देहरादून के शिवालिक एनक्लेव में किशोरी बीते देर शाम ट्यूशन से स्कूटी में अपने घर जा रही थी। उसी दौरान पैदल आ रहे दो युवकों ने उस पर फायर झोंक दी। किशोरी बाल-बाल बच गई। लेकिन हादसे के दौरान स्कूटी गिरने से उसके पैर पर चोट लग गई। घटना के बाद मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और युवती से पूरे घटना के बारे में जानकारी ली।

पटेल नगर कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है। और बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp