logo

कर्णप्रयाग के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से दो लोगो की मौत

खबर शेयर करें -

कर्णप्रयाग क्षेत्र चटवापीपल के पास एक मोटरसाइकिल के ऊपर बोल्डर गिरने से 02 युवकों की मौत, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद।

चमोली – आज 6 जुलाई 2024 को पुलिस कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चटवापीपल के पास मोटरसाइकिल सवार 02 युवक पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गये है।

यह भी पढ़ें 👉  तिमलाबगड़ के पास 442 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन सवार दोनों युवक बद्रीनाथ धाम से दर्शन करके ऋषिकेश की ओर वापस लौट रहे थे व अचानक बोल्डर की चपेट में आने से वाहन समेत नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन 30 अक्टूबर से खदान परिसर में करेंगे धरना-प्रदर्शन

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू उपकरणों की मदद से उक्त बोल्डर को हटाकर नीचे दबे दोनों के शवो को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज खेल मैदान में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 350 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ किया गिरफ्तार,
मृतकों का विवरण :–

निर्मल शाही, उम्र 36 वर्ष, निवासी :– हैदराबाद
सत्यनारायण, उम्र 50 वर्ष, निवासी :– हैदराबाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp