logo

भाजपा के दो पूर्व कार्यकर्ताओ की पार्टी मे हुई वापसी

खबर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने सदस्यता अभियान भी तेज कर दिए हैं। भाजपा के दो पूर्व कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी में वापसी की। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की मौजूदगी में भाजपा की पूर्व नेत्री भगवती धपोला और पूर्व में भाजयुमो के जिला महामंत्री रहे मनीष पांडेय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं धपोला और पांडेय ने पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से काम करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज ओली, ब्लॉक प्रमुख हेमा देवी, दीपा आर्या, राजेंद्र परिहार, भावना गढ़िया, इंदु फुलारा, नीमा धपोला, विमला कपकोटी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp