logo

सेराघाट में सिलिंडर से लदा ट्रक नदी में गिरा, हादसे में बागेश्वर कपकोट निवासी चालक-सह चालक की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले के सेराघाट में एक सिलिंडर से लदा ट्रक नदी में गिर गया। इस हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम एलपीजी सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक (ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110) हादसे का शिकार हो गया। ट्रक हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर जा रहा था। अल्मोड़-सेराघाट रोड में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के बीच बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में लगी आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान।

हादसे के कारण ट्रक में लदे सभी सिलिंडर खाई और नदी में बिखर गए। लोगों ने जब इन्हें देखा तो ग्राम प्रहरी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्राम प्रहरी की सूचना पर धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने खाई में खोजबीन शुरू की ट्रक चालक और सह चालक अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू

बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए ट्रक चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र परी सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। वही सह चालक की पहचान दीपक सिंह पुत्र चामू सिंह की निवासी कपकोट के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पहुंचे बैजनाथ थाना
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp