logo

बागेश्वर में मंसूरी गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को दी गई श्रद्धांजलि,

खबर शेयर करें -

मंसूरी गोलीकांड पर जिले के पत्रकारों ने की निंदा,दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजली।

बागेश्वर ज़िले के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया लगभग सभी पत्रकार एकत्र हुए और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर मंसूरी देहरादून में हुए गोलीकांड की निंदा की गई।

और गोलीकांड की बरसी पर शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि दी गई। शहिद राज्य आंदोलनकारियों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

तहसील सभागार में हुई बैठक के दौरान सभी उपस्थित पत्रकारों ने सर्व सहमति से एक जिलास्तरीय जिला पत्रकार संगठन बनाए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सितंबर माह में तय दिवस को संगठन का चुनाव एवं रूप रेखा तय की जाएगी। जिसके लिए एक सप्ताह के अंतराल में सदस्यता अभियान में वरिष्ठ पत्रकार माहिप पांडे व पूरन चंद्र तिवाड़ी एवं की देखरेख में चलाया जायेगा।

वहीं इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रमेश पांडे कृषक, घनश्याम जोशी महीप पांडेय, संजय साह,दीपक पाठक सुंदर सुरकाली,उमेश मेहता, हिमांशु गढ़िया, जगदीश उपाध्याय (जैक ), जुगल कांडपाल, उमेश मेहता,रईस खान,लता प्रसाद,मनोज टंगड़िया,दीपक जोशी आदि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp