logo

जामवंत सम्मान से सम्मानित हुए वृक्ष पुरूष किशन मलडा।

खबर शेयर करें -

पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर वृक्ष पुरूष की उपाधि अर्जित कर चुके किशन सिंह मलड़ा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। थर्ड आई पर्वतीय विकास शोध केंद्र ने उन्हें जामवंत सम्मान से सम्मानित किया है।

वन भवन सभागार देहरादून में आयोजित समारोह में थर्ड आई पर्वतीय विकास शोध केंद्र ने पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता जल संरक्षण में विशेष उल्लेखनिय कार्यो के लिए उन्हें पुरस्कृत किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और पूर्व सचिव भारत सरकार डॉ. कमल टाउरी ने उन्हें  ‘जामवंत सम्मान’ से सम्मानित किया। इस मौके पर सलाहकार एसके सिंह,  एसपी चमोली, निवेदिता हरसन, सौरव अग्रवाल, प्रशांत मलड़ा, कमल नेगी, प्रशांत नगरकोटी, अरविंद दरमोड़ा, अविनाश कुमार, तेजराम सेमवाल, देव आनंद मैथानी आदि मौजूद रहे। वृक्ष पुरूष ने उपस्थित लोगों को  देवकी लघु वाटिका की ओर से चंदन, सिलिंग के पौधे भेंट किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp