logo

गौलापार बाईपास पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी अनियंत्रित कार।

खबर शेयर करें -

हलद्वानी के गौलापार बाईपास रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया, जिससे उपचार के लिए चिकित्सालय पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत गौलापार बाईपास रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास एक कार हुंडई आई 20 संख्या यूपी 21 एएक्स 2045 अनियंत्रित होकर मेन रोड से नीचे खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि कार में सवार चालक साकिब सिद्दीकी पुत्र शाहनवाज़ निवासी लाइन न० 08 आज़ाद नगर हल्द्वानी मामूली रूप से घायल हो गया। जिसमें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चालक की स्थित ठीक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp