logo

परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने अनुबंधित ढाबे का किया औचक निरीक्षण।

खबर शेयर करें -

परिवहन मंत्री चंदन राम दास स्वस्थ होने के बाद एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद देहरादून आते हुए उन्होंने रास्ते में अनुबंधित ढाबे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यह साफ-सफाई से लेकर खाने-पीने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री चंदन राम दास ने इस दौरान यात्रियों से बातचीत कर उनके सुझाव भी लिए।

मंत्री चंदन रामदास ने आज खतौली स्थित परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ढाबे पर रुकने वाली रोडवेज बस की सवारियों से भी बातचीत की। यहां मिलने वाले खाने और सफाई व्यवस्था का भी उन्होंने हाल जाना। यही नहीं ढाबे पर खाने की गुणवत्ता को बेहतर रखने और रेट लिस्ट के लिहाज से ही लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री चंदन राम दास का विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके बाद उन्हें पहले देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था। स्वस्थ होने के बाद मंत्री एक्शन मोड में दिखाई देने लगे हैं। आज दिल्ली से देहरादून आते हुए भी उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबे का औचक निरीक्षण किया। और सख्त निर्देश भी दिए।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp