logo

बागेश्वर में परिवहन विभाग की सख्ती, 129 चालान ओवरलोडिंग व तेज गति पर कार्रवाई

खबर शेयर करें -

स्कूलों में चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
बागेश्वर। राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और होली पर्व के दौरान संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। परिवहन विभाग बागेश्वर ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष एवं रात्रि चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें कुल 129 चालान किए गए।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 8, तेज गति से वाहन चलाने पर 66, बिना कागजात के 4 तथा बिना फिटनेस के 2 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा होली के अवसर पर शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर एक वाहन को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय बागेश्वर में सीज किया गया। वहीं प्राइवेट वाहन का व्यावसायिक उपयोग करने पर भी एक वाहन को सीज किया गया।
परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के खिलाफ भी सख्ती दिखाई है। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग करते पकड़े जाने पर वाहन चालकों के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यदि किसी चालक का लाइसेंस तीन बार निलंबित होता है तो उसे स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा।
इसी क्रम में जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार, गरुड़ में छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद तुमरईसेठ (गरुड़) में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भी खिलाड़ियों और दर्शकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की नेक राहगीर योजना के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ पुल पर 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चौंसली लिंक रोड पर गिरने की कगार पर बिजली का पोल बना खतरा
Ad
Share on whatsapp