logo

आरे दयानगढ़ बाईपास के पास दर्दनाक हादसा, चार वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आरे दयानगढ़ बाईपास क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 05 3762 आरे बाईपास से द्यांगण की ओर जा रही थी। नीलेश्वर मंदिर से कुछ आगे कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में समा गई। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम और कोतवाली प्रभारी अनिल उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिरों में चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, निष्पक्ष जांच की मांग

बता दे कि संदीप कुमार 32 और उनके भाई राहुल कुमार 25 पुत्र महेश राम आपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान आरे दयानगढ़ बाईपास के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चार वर्षीय पूजा भी सवार थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, वन विभाग के फायर वाचर और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मासूम बच्ची को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चार वर्षीय पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप कुमार और राहुल कुमार का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला लोकपर्व पर जौलकांडे में हुआ वृहद वृक्षारोपण, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वही वन विभाग में तैनात चंदन राम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही फायर वाचरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share on whatsapp