logo

दर्दनाक हादसा : यहां घर में आग लगने से एक महिला और 5 बच्चो की जलकर मौत।

खबर शेयर करें -

आग लगने के का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है पुलिस जांच में जुट गई है।

कुशीनगर में रहस्यमय परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक मरने वालों में एक महिला और 5 बच्चे थे।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कुशीनगर में रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा गांव में कल देर रात एक घर में आग लग गयी। सब्जी व्यवसायी के टीन शेड के घर में आग लग गयी। इसमें एक महिला समेत पांच बच्चों की मौत हो गयी। यह आग नैमी पुत्र सरजू के घर में देर रात करीब 12.30 बजे से लगी। आग के कारण घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। टीन शेड के बने घर के परखच्चे उड़ गए और छत भी जल गयी। विस्फोट के कारण टीन 20 फीट ऊपर पेड़ पर जाकर अटक गई।

बताया की आग लगने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक छह लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। सब्जी कारोबारी नैमी की पत्नी संगीता (38 वर्ष) , बेटी अंकिता (10 वर्ष), लक्ष्मी (9 वर्ष) ,रीता (3 वर्ष), गीता (2 वर्ष) और बाबू (1 वर्ष) की आग में जलने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp