logo

सूपी में आकाशीय बिजली का कहर, तीन मवेशियों की मौत

खबर शेयर करें -

कपकोट। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूपी में रविवार रात तेज गर्जना के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक के परिवार में मायूसी छा गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सूपी के कांसाद तोक निवासी नंदन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह रविवार रात बारिश के दौरान अपने मवेशियों को गौशाला में बांधकर घर चले गए थे। रात में क्षेत्र में तेज बारिश के साथ लगातार गर्जना होती रही। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला में बंधे तीनों बैल इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरतालिका पर सामवेदियों ने धारण की जनेऊ

सोमवार सुबह नंदन सिंह रोजाना की तरह मवेशियों को चारा देने गौशाला पहुंचे। गौशाला के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। तीनों बैल मृत अवस्था में पड़े थे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने भाजपा सरकार को घेरा, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही सूपी के क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र कुमार ने तत्काल शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग को मामले से अवगत कराया। उन्होंने पीड़ित पशुपालक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन कोष से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। टीम ने पशुपालक को हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नुकसान का आंकलन पूरा कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व संवर्द्धन के साथ लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

बारिश के दौरान हुई इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पशुधन की सुरक्षा को लेकर आवश्यक जागरूकता और बचाव उपायों की जानकारी देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp