logo

सात जुलाई को कुमाऊ क्षेत्र के कुछ स्थानों में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना,मौसम विभाग ने किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: मौसम विज्ञान विभाग केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 7 जुलाई को कुमाऊं क्षेत्र के कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है। उक्त मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जिलाधिकारी बागेश्वर द्वारा सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी के चलते सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें व अपना मोबाइल ऑन रखें। उन्होंने कहा कि खराब मौसम में स्थानीय जनसामान्य को भी सावधानियां बरतनी होगी। ताकि किसी प्रकार की घटना से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एनएसयूआई ने किया सरकार का पुतला दहन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा व दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्यवाही करके सूचना प्रसारित की जाय। उन्होंने आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारियों से अलर्ट मोड में रहने को कहा। साथ ही एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, वैपकास सड़क विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में मार्ग सुचारू करने हेतु जेसीबी की तैनाती करना सुनिश्चित करें। सभी सड़कों के कलवट व नालियों के अवरोध दूर किए जाय।

यह भी पढ़ें 👉  सावन के पहले सोमवार पर दर्दनाक हादसा, सरयू नदी में बहा आठ वर्षीय मासूम

साथ ही समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना आपदा नियन्त्रण कक्ष के फोन नम्बर 05963-220197, 220196 टॉल फ्री नं0-1077 (बीएसएनएल उपभोक्ताओं हेतु) तथा मोबाईल नम्बर- 7536827373, 9634912152, 8859223535 पर दी जा सकती है l

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम का कमस्यार में औचक निरीक्षण, भैंसखाल कल्मट प्रकरण पर पीएमजीएसवाई अधिकारियों को लगाई फटकार
Ad
Share on whatsapp