logo

महिला ने चालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,विभिन्न धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर काफलीगैर के नंदीगांव राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने बोहाला गांव के चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही राजस्व पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई के लिए रेग्युलर पुलिस जांच सौंपने को लिखा है।

राजस्व पुलिस उप निरीक्षक युवराज गोस्वामी ने बताया कि राजस्व क्षेत्र की एक महिला ने बोहाला गांव निवासी 37 साल के चालक संतोष सिंह पुत्र सुरेश सिंह पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी सोमवार की रात जबरन उसके घर में घुसा और उसे अकेला पाकर उसके साथ बदनीयति रखने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 तथा 457 में मामला दर्ज किया है। कल पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही आरोपी की गिररफ्तारी की जाएगी। मामले में आगे कार्रवाई रेग्युलर पुलिस को सौंपने को भी कहा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp