logo

सब्जी की दुकान में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा, मामला दर्ज होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता के कमरे से हुई चोरी के मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

सोमवार की रात नगर के पिंडारी रोड स्थित सब्जी विक्रेता के कमरे में चोरों ने सेंधमारी कर लाखो की नकदी, लैपटॉप समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली थी। व्यापारी हरीश कोरंगा ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि व्यापारी के तहरीर के आधार पर धारा 380, 457 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp