logo

बागेश्वर नगर निकाय चुनाव की मतगणना ड्युटी में लगे प्रभारियों की पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

खबर शेयर करें -

नागर निकाय चुनाव मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके(IPS) महोदय द्वारा आज दिनांकः 24-01-2025 को पुलिस कार्यालय में मतगणना ड्युटी में लगे प्रभारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान नगर पालिका बागेश्वर, नगर पंचायत कपकोट तथा नगर पंचायत गरुड़ मे होने वाली मतगणना के सम्बन्ध में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को ब्रीफ करते हुए बताया गया की सभी अधिकारी/कर्मचारीगण अनुशासित रहते हुए पूर्ण निष्पक्षता से शांतिपूर्वक मतगणना ड्यूटी करेंगे, मतगणना केन्द्र के अन्दर मतगणना अभिकर्ता को मोबाइल फोन व कैमरा आदि नही ले जाने देंगें, मतगणना स्थल के 100 मीटर की परीधि में आम जनता, वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । केवल पूर्व में अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाये, किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी समस्याओं की संभावना के दृष्टिगत समय पर उच्चाधिकारियों को सूचित करने हेतु बताया गया। नागर निकाय चुनाव की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी ड्युटी प्रभारियों को अपने अधीनस्त कर्मचारियों की मतगणना स्थल पर ब्रीफ्रिंग लेकर ड्युटीरत करने हेतु निर्देशित किया गया । हिदायत दी की ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही किये जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुग बाजार-नुमाइशखेत में किराये के कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उक्त ब्रीफिंग में नगर पंचायत कपकोट व थाना नगर पंचायत गरुड़ के ड्युटी प्रभारी ऑनलाइन विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से मौजुद रहे।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी , पुलिस उपाधीक्ष श्री अजय लाल शाह और चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली कौसानी पुलिस की 'बीट भ्रमण' पहल; बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम, महिलाओं को 'गौरा शक्ति ऐप' व नशा तस्करी के प्रति किया जागरूक
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp