logo

व्यापार मंडल पदाधिकारी को प्रांतीय अध्यक्ष ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

खबर शेयर करें -

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। हर व्यापारी एकजुट होकर रहें। जिस उद्देश्य से संगठन बना है उसमें सभी पदाधिकारी खरा उतरें।

नुमाईशखेत मैदान में रविवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जखवाल, दिगपाल नेगी, प्रदेश महामंत्री रुपेंद्र नागर, संयुक्त प्रभारी कुमाऊं मंडल हर्षवर्द्धन पांडे, जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, महामंत्री अनिल कार्की की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने अध्यक्ष कवि जोशी, उपाध्यक्ष हेम जोशी, महिला उपाध्यक्ष इंदू चौधरी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, सचिव राहुल साह तथा कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से व्यापारियों के हित के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन में बड़ी ताकत होती है। इस ताकत को पदाधिकारियों को समझना होगा। नगर अध्यक्ष जोशी ने सभी प्रदेश, कुमाऊं तथा जिले के संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा व्यापारी हित में वह दिन रात खड़े रहेंगे। इस मौके पर गरुड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडेय, पूर्व संगठन के हरीश सोनी, देव अधिकारी, सुनील दौसाद, देवेंद्र गोस्वामी, महेश ठाकुर, चंदन सिंह थायत के अलावा संरक्षक नवीन लाल साह, उमेश साह तथा दलीप खेतवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp