logo

ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने पर महिला हेड कांस्टेबल को पुलिस परिवार द्वारा शुभकामनाओं के साथ दी गई भावभीनि विदाई।

खबर शेयर करें -

ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने पर महिला हे0का0 (वि0श्रे0) को पुलिस परिवार द्वारा शुभकामनाओं के साथ दी गई भावभीनि विदाई।

अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर, की अध्यक्षता में व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कंडारी की उपस्थिति में पुलिस लाइन बागेश्वर के सभागार में शान्ति पंचपाल हे0का0 (वि0श्रे0) को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ्य रहने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्यओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में बताया गया।
पुलिस विभाग में रहते हुए शान्ति पंचपाल हे0का0 द्वारा कुल 35 वर्ष, 22 दिन की सेवा बहुत ही कर्मठता/निष्ठापूर्वक व लगन से की गई।
विदाई समारोह में आपसी वार्ता के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रही महिला हे0का0 को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद से पुलिस स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, निरीक्षक अभिसूचना, निरीक्षक दूरसंचार एवं अन्य उपस्थित अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाओं सहित भावभीनि विदाई दी गई। विदाई समारोह में शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय /कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं इनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp