logo

पति-पत्नी के बीच का विवाद हुआ जानलेवा, पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पति और पत्नी के बीच की लड़ाई में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के किरौली गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आवेश में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में भाभी मुन्नी देवी के खिलाफ भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp