logo

नदीगांव में तेंदुए का आतंक, कई मवेशियों का किया शिकार, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की करी मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर नगर से सटे गांव नदीगांव में तेंदुए का आतंक छाया है। शाम होते ही तेंदुआ घरों के आसपास मंडराने लगता है। कई कुत्तों को भी उसने निवाला बना दिया है। देर रात सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ गांव ने घूमता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को गांव में पजड़ा लगाने की गुहार लगाई है।

बता दे कि शाम होते ही गांव में तेंदुआ दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। अंधेरा होने के बाद बाजार से आने-जाने वाले भी भयभीत हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने गांव के कई पालतू कुत्तों को निवाला बना दिया। लोगों में अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रात को तेंदुआ गांव में दहाड़ता सुनाई दे रहा है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में घूमता दिखाई दे रहा है। जिससे लोग सहमे हुए हैं। सुबह के समय घूमने वालों का भी बाहर निकलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के डर से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज भी ठप पड़ गए हैं। उन्होंने लोगों को तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए गांव में पजड़ा लगाने की गुहार लगाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp