logo

अनियंत्रित हुई तहसीलदार की गाड़ी, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें -

बैजनाथ। कौसानी से बैजनाथ की ओर आ रही तहसीलदार की सरकारी गाड़ी भकुनखोला के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क के बीच अचानक एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क किनारे पत्थरों से टकरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे बागेश्वर के खिलाड़ी

हादसे में तहसीलदार व चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन सड़कों पर अचानक जानवर आ जाने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले बागेश्वर पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी शॉप, बैंक और एटीएम की सघन चेकिंग

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने व चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Share on whatsapp