logo

शिक्षक संघ ने इस भर्ती के खिलाफ खोला मोर्चा

खबर शेयर करें -

शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मोर्चा खोल दिया। संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने सरकार से इस भर्ती को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस बाबत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा गया है।

चौहान ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के 692 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह भर्ती शिक्षकों के साथ नाइंसाफी है। प्रधानाचार्य के पदों को हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के मार्फत शतप्रतिशत प्रमोशन से भी भरा जाना चाहिए। साथ ही हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर 55 प्रतिशत एलटी और 45 प्रतिशत प्रवक्ता कैडर से प्रमोशन किया जाए।


पैन्यूली ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि वो तत्काल इस मामले का संज्ञान लें और भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कराएं। यदि सरकार ने इन पदों पर सीधी भर्ती की तो संघ इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp