logo

शिक्षक मोहन जोशी को DG NCC COMMENDATION CARD से किया गया सम्मानित।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आदर्श राजकीय इंटर कालेज गरुड़ के सहायक अध्यापक अंग्रेजी मोहन चंद्र जोशी को एन सी सी दिवस पर वर्ष 2022 का DG NCC Commendation card का पुरस्कार मिला है जो जनपद बागेश्वर के लिए गर्व की बात है। पूरे भारत वर्ष में 140 लोगो का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया। जिसमें उत्तराखंड से एक मात्र शिक्षक जोशी है।

एनसीसी में विभिन्न विधाओं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जनपद बागेश्वर के लेफ्टिनेंट मोहन चंद्र जोशी जो आदर्श राजकीय इंटर कालेज गरुड में एनसीसी प्रभारी के साथ सहायक अध्यापक अंग्रेजी है को एनसीसी के महानिदेशक द्वारा वर्ष 2022 का DG NCC Commendation card पुरस्कार से नवाजा है। 140 की चयन सूची में उत्तराखंड राज्य से एक मात्र शिक्षक मोहन जोशी का नाम है। जो जिले के साथ साथ राज्य के लिए भी गौरव की बात है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के काबीना मंत्री चन्दन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल,जिलाधिकारी अनुराधा पाल, पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौंन, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कमांडेंट एनसीसी कर्नल बीके उप्रेती, कर्नल रविन्द्र भंडारी सहित शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष विजय गोस्वामी, रेडक्रास सचिव आलोक पांडेय, डीएस पछाई, नंदन अलमियां, देवेंद्र मेहता,सीपी मिश्रा, एमएस बिष्ट, गोपाल पन्त आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री जोशी को बधाई दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp