logo

धनतेरस पर सुजुकी वाहनों की भारी मांग,जम के हो रही है बुकिंग

खबर शेयर करें -

धनतेरस को लेकर न्यू मां दुर्गा सुजुकी शोरूम तहसील रोड में स्कूटी की बुकिंग को लेकर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बर्गर्मैन स्कूटी व सुजुकी एक्सेस, सुजुकी अवनीश के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज है। अभी तक 70 स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। शोरूम के स्वामी तरुण खेतवाल ने बताया कि उनके पास वाहनों की कोई कमी नहीं है। जितने भी वाहनों की मांग होगी, उसे धनतेरस पर लोगों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत कुँवारी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिल्खाडूगरचा में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर

उन्होंने बताया कि गरुड़ में उनका होंडा का शोरूम है जिसमें एक्टिवा की भी काफी मांग है जिसकी सबसे अधिक बुकिंग चल रही है। होंडा शोरूम में अब तक 50 से अधिक स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। एडवांस बुकिंग पर ग्राहकों को उचित इनाम भी दिया जा रहा है।

Share on whatsapp