logo

बागेश्वर में आंगनबाड़ी व स्कूलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में सख्ती बढ़ा दी है। अपर आयुक्त, उत्तराखंड देहरादून और जिलाधिकारी बागेश्वर के निर्देशों के क्रम में विभागीय टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन, दाल, चावल, तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री के कुल 6 नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और भंडारण व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को भोजन तैयार करते समय विशेष सावधानी बरतने और उच्च गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्हें सुरक्षित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मोटर वाहन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहे युवा, 30 से अधिक प्रशिक्षणार्थी ले रहे प्रशिक्षण
Ad Ad
Share on whatsapp