logo

गैस सिलेंडर वितरण में अनियमितताओं पर संघर्ष वाहिनी सख्त, 72 घंटे में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: घरेलू गैस सिलेंडर रोस्टर के अनुसार नहीं बांटे जाने पर बागेश्वर संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर में गैस होने के बावजूद वितरण प्रणाली पटरी से उतरी हुई है। इस कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने पूर्व की भांति रोस्टर के अनुसार गैस बांटने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में वाहिनी से जुड़े लोग मंगलवार को पूर्ति कार्यालय पहुंचे। यहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक महीने से नगर मे घरेलू तथा व्यावसायिक गैस वितरण पटरी से उतरी हुई है। जबसे पूर्ति विभाग गैस बांट रहा है तभी से समस्या खड़ी हुई है। जिनती गैस बुकिंग एजेंसी में हुई है उनती गैस वाहनों से नहीं भेजे जा रहे हैं। इस कारण कुछ ही लोगों को गैस मिल रही है। विभाग खुद लोगों को परेशनी में डाल रहा है। होम डिलवरी के बजाए सड़क पर गैस बांटी जा रही है। वह भी सबको नहीं मिल रही है। लोग सुबह से लाइन लगाने को मजबूर हैं। व्यापारियों को एक महीने से व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जबकि सभी लोगों ने दस्तावेज जमाकर अपने कार्ड बनाए हैं। प्रदेश सरकार के कोटे के अनुसार जिले को दो प्रतिशत कोटा आवंटन हुआ है। इसके अनुसार 70 व्यावसायिक सिलेंडर रोज बंटने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर रोस्टर के अनुसार गैस नहीं बांटी गई तो पूर्ति कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, नीरज मनराल,, महेश नगरकोटी, विजय परिहार, मनोज जोशी, विजय थापा आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp