logo

एसएसजे विश्वविद्यालय ने पहली बार महिला कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : अंतर महाविद्यालयी महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार किया गया। महिला खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रतियोगिता में तीन जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा से खिलाड़ी पहुंचे और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

वही प्रतियोगिता में निर्धारित नियमों के अनुसार चैंपियनशिप आयोजन के लिए कम से कम चार टीमों की उपस्थिति अनिवार्य थी। अन्य महाविद्यालयों से टीमें नहीं पहुंचने के कारण प्रतियोगिता के चैंपियनशिप प्रारूप में आयोजित नहीं किया जा सका। इसके स्थान पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीधे नॉर्थ जोन के लिए ट्रायल आयोजित करने का निर्णय लिया। ट्रायल के दौरान तीनों जिलों की टीमों के खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ी अब नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्थानीय खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे महिला खेल प्रतिभाओं के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। परिसर निदेशक डॉ. कमल किशोर ने बताया कि विश्वविद्यालय में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का यह पहला आयोजन है और इसे बागेश्वर में आयोजित किया जाना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिक से अधिक महाविद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि महिला खिलाड़ियों को व्यापक मंच मिल सके। इस दौरान डॉ नेहा पालनी, डॉ पुष्पा, डॉ हेमलता पांडे,नरेश ग्वाल,हेमचंद दुबे,पूजा पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन को दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp