बागेश्वर। मौसम विभाग, देहरादून की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने आदेश जारी कर 5 अगस्त 2026, बुधवार को जनपद में अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुसार बागेश्वर जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थान अथवा जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
भारी बारिश के दौरान विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।








