logo

पंचतत्व में विलीन हुए बागेश्वर के चंदन, हजारों की तादात में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम यात्रा में सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्रियों ने की शिरकत।

खबर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री और चार बार के विधायक चंदन राम दास पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुवार को सरयू-गोमती संगम तट पर बने श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र गौरव दास और भाष्कर दास ने चिता को मुखाग्नि दी। अं‌तेष्टि में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री, भाजपा नेता और हजारों की संख्या में जिलेवासी मौजूद रहे। लोगों ने नम आंखों से लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

 कैबिनेट मंत्री दास का बीते बुधवार को दिन के समय निधन हो गया था। वह मंगलवार को ही लंबे समय बाद बागेश्वर पहुंचे। दास के निधन पर गुरुवार को नगर का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। वाहनों का रूट भी बदल दिया गया है। सुबह दास के शव को अंतिम दर्शन के लिए ‌भाजपा के जिला कार्यालय ले जाया गया गया था। करीब दस बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। सीएम धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, रेखा आर्या, बंशीधर भगत समेत तमाम शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में चंदन राम दास अमर रहे के नारों के साथ कैबिनेट मंत्री दास के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp