logo

रेड क्रॉस सोसाइटी ने कोलतुलारी और ग्वाड पजेना में आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

खबर शेयर करें -

रेडक्रॉस सोसायटी की टीम आपदा पीड़ितों की मदद को लगातार काम कर रही है। गांव गांव पहुंचकर रेडक्रॉस की टीम पीड़ितों को सहायता पहुंचा रही है।

काेलतुलारी में दीवान राम और ग्वाडपजेना में सरिता देवी का आवासीय मकान भारी बारिश से क्षत्रिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद रेडक्रॉस की टीम के द्वारा वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी के नेतृत्व में दोनो परिवारों को राहत पहुंचाने का काम किया गया। और उन्हें तिरपाल,कंबल,बर्तन सेट,हाइजीन किट का वितरण किया गया।

उमेश जोशी के द्वारा बताया गया की बागेश्वर में रेडक्रॉस सोसायटी मानवता के हित के लिए कार्य कर रही है। और लगातार तत्परता से उपलब्ध रहेगी। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी सचिव आलोक पांडेय, जगदीश खोलिया, कैलाश खुल्बे,राजेश्वरी कार्की,महेश पंत, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp