logo

रेडक्रॉस सोसायटी ने सखी संगठन को हाइजीन किट का किया वितरण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी ने नगर पालिका सभागार में घर घर कूड़ा एकत्रित करने वाली सखी संगठन की महिलाओं को हाइजीन किट का किया वितरण। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद यामीन ने किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास में महिलाओं के संगठन सखी का महत्वपूर्ण योगदान है। इन्ही के सकारात्मक प्रयासों से स्वच्छता के 10 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण में 75 नगर पंचायतों का चयन किया गया। जिसमें बागेश्वर नगर पालिका की महिला सखी संगठन भी शामिल है। जिसे प्रदेश के 10 नगर पंचायतों में पहला स्थान मिला है। इस दौरान रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने महिलाओं द्वारा कूड़ा एकत्रीकरण कार्य की सराहना करते हुए इसे और विस्तार देने को कहा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि सखी संगठन की इस अनूठी पहल में रेडक्रॉस भी सारथी बनकर कार्य करेगा। इस दौरान 60 सखी बहनों को हाइजीन किट वितरीत किये। इस दौरान रेडक्रास के प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, वेद प्रकाश पांडेय, आरपी काण्डपाल, हिमाशु जोशी, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सनसनी, GIC भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार
Ad
Share on whatsapp