logo

नीलेश्वर मंदिर गेट के पास बंदरों के हमले में पूर्व सभासद घायल, प्रशासन पर उठे सवाल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में नीलेश्वर मंदिर गेट के पास बंदरों के झुंड ने पूर्व सभासद सोनिया पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले में उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि पैर और कमर में भी चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। समाजसेवी अर्जुन देव ने इस मामले में वन विभाग और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस समस्या को लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। लगातार हर दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन न तो शिकायतों पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों के बढ़ते आतंक पर जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share on whatsapp