logo

बदहाल स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ जिला अस्पताल में धरना प्रर्दशन

खबर शेयर करें -

जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जताई है। नाराज लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में एक घंटे का धरना प्रदर्शन किया। सीएमओ को शिकायती पत्र भी सौंपा।

उक्रांद नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन देव के नेतृत्व में लोग जिला अस्पताल पहुंचे। नारेबाजी के साथ धरने पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सारी जांचें बाहर से हो रही हैं। दवा भी बाहर से लिखी जा रही है। अस्पताल में जन औषधि केंद्र बनाया गया है, लेकिन यहां दवा का हमेशा ही टोटा बना रहता है। मरीज केंद्र तक जाते हैं, लेकिन दवा नहीं मिलने के कारण निराश होकर लौट रहे हैं। सुरक्षा गार्ड द्वारा भी मरीजों के साथ बत्तमीजी की जा रही है। एक घंटे तक धरने में बैठने के बाद उन्होंने सीमएओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सूरज मेहता, हेमलता, प्रकाश सिंह, किशन लाल, सुनीता देवी, हंसी देवी, नंदी देवी, बहादुर राम, विमला देवी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp