logo

ड्रेस कोड विवाद पर बागेश्वर में विरोध प्रदर्शन,लेंश कार्ट शोरूम पहुंचकर जताई नाराजगी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में लेंश कार्ट शोरूम के ड्रेस कोड को लेकर विवाद सामने आया है। बता दे कि लेंस कार्ट के शोरूम में कार्यरत कर्मचारियों के लिए तिलक, कलावा और मंगलसूत्र जैसे धार्मिक प्रतीकों के साथ कार्यालय आने पर रोक लगाने की बात कही गई, जिसके विरोध में स्थानीय संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस मुद्दे को लेकर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शोरूम पहुंचे और वहां विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम कर्मचारियों को तिलक लगाकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में शामिल विजय परिहार और मनोज बचखेती ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं से जुड़े प्रतीकों पर किसी भी प्रकार की पाबंदी स्वीकार नहीं की जाएगी और इस तरह के निर्देशों का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल हिन्दू कर्मचारियों के लिए ही लिए गए है जबकि अन्य धर्म के कर्मचारियों को अपने आस्था के साथ आने की अनुमति दी गई है। जिसका हम विरोध कर रहे है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने खातीगांव में रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp