logo

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज,मतदाता सूची वेबसाइट पर अपलोड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज़ी से अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। अब मतदाता अपना नाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने जानकारी दी कि आयोग के पोर्टल पर “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के माध्यम से कोई भी मतदाता आसानी से यह जान सकता है कि उसका नाम सूची में शामिल है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, छह प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसमें कोई त्रुटि पाई जाती है, तो वह निकटतम विकासखंड या तहसील कार्यालय में जाकर संबंधित प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान: जिलाधिकारी

सचिव ने बताया कि राज्य में घर-घर सर्वेक्षण के उपरांत 17 जनवरी 2025 को पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके पश्चात छूटे हुए नामों को शामिल करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान भी चलाया गया।

यह अभियान 1 मार्च से 22 मार्च तक चला, जिसके अंतर्गत हरिद्वार को छोड़कर राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामवार बैठकें आयोजित कर मतदाताओं के नाम जोड़े गए। सचिव ने स्पष्ट किया कि हरिद्वार जिले में यह प्रक्रिया लागू नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण को बढ़ावा देने की पहल, चार नौलों की डीपीआर स्वीकृत

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे चुनाव से पूर्व अपना नाम सुनिश्चित रूप से जांच लें, ताकि मतदान के दिन किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp