logo

प्रसून जोशी बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर

खबर शेयर करें -

प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। प्रसून जोशी फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष प्रसून जोशी जाने माने गीतकार हैं। प्रसून जोशी को तीन बार साल 2007, 2008 और 2014 में सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ और ‘चटगांव’ में उनके काम के लिए उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है.

प्रसून जोशी का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में 16 सितंबर 1968 को हुआ था। प्रसून जोशी के पिता का नाम देवेंद्र कुमार जोशी और माता का नाम सुषमा जोशी था। प्रसून जोशी का बचपन और उनकी शिक्षा तत्कालीन उत्तर प्रदेश में हुई थी। उनके पिता उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा निदेशक थे। जोशी ने एमएससी के बाद एमबीए की पढ़ाई की। प्रसून जोशी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विज्ञापनों में पुरस्कार और साथ ही ‘सिल्क रूट’ के ऊपर चार सुपर हिट ‘एलबम्स’ में धुन रचना के लिए पुरस्कार मिल चुका है. फिल्म ‘लज्जा’, ‘आंखें’, तारे जमीं पर, रंग दे बसंती आदि फिल्मों में गीत लिखने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं.

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp