logo

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का आधा चेहरा हुआ पैरालाइज,सभी शो किए कैंसिल।

खबर शेयर करें -

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इसकी जानकारी खुद जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर आकर फैंस को दी है। जस्टिन को रामसे हंट सिंड्रोम नामक एक रेयर बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उनका आधा चेहरा पैरालाइज हो गया है। इसको देखते हुए सिंगर ने अपने आने वाले सभी शो कैंसिल कर दिए हैं और इलाज के लिए छुट्टी पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्य प्रकरण को लेकर बागेश्वर में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, बोली मंत्री को मिले न्याय

जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि एक वायरस की वजह से वह एक खतरनाक बीमारी का शिकार हो गये हैं। ये वायरस उनके चेहरे को भी नुकसान पहुचा रहा है । जिसकी वजह से मेरे आधे चेहरे पर लकवा मार गया है। जस्टिन ने इस वीडियो में फैंस को दिखाया भी है कि कैसे वह अपनी एक तरफ की आंख झपका नहीं पा रहे हैं। यह तीसरी बार है जब जस्टिन का वर्ल्ड टूर कैंसिल हुआ है। पहले ही दो बार कोरोना की वजह से शो पोस्टपोन करने पड़े थे। इस साल अपने वर्ल्ड टूर पर जस्टिन बीबर भारत आकर भी शो करने वाले थे। हालांकि जस्टिन का भारत में 18 अक्टूबर को शो है जिसको लेकर फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ठीक होकर भारत आए। इससे पहले जस्टिन साल 2017 में भारत भी आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने दिया धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp