logo

सुअर ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला,जिला अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के मलसूना गांव में जंगल गए एक ग्रामीण पर सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। मजदूरो की वजह से बचा घायल,ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी भर्ती किया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल को 50 टांके लगाए गए। वन कर्मीयो ने अस्पताल जाकर घायल का हाल जाना।

जिला अस्पताल में भर्ती मलसूना निवासी भरत सिंह ने बताया कि कल शाम वह मवेशियों को चुगाने के लिए अकेले ही जंगल गया था। घर से 500 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में छिपा एक सुअर निकला और उसने उस पर हमला कर दिया। घटनास्थल के पास ही कुछ नेपाली मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने होहल्ला कर सुअर को वहां से भगाया और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। नेपालियों की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर आए और उसे कांडा अस्पताल ले गए। उपचार के बाद उन्होंने 108 के माघ्मय से उसे रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि भरत के शरीर में 50 टांके लगे हैं अब वह खतरे से बाहर है। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में उनके हालचाल जानने वन विभाग के डिप्टी रेंजर कैलाश जोशी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित को जो नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp